हादसा होते ही मच गई थी चीख-पुकार
घायल रवि कुमार ने बताया कि बस तेज गति से जा रही थी, ट्रक भी तेज गति से आ रहा था। दुर्घटना इतनी भीषण हुई की बस का आधा हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। यह हादसा होते ही सवारियां बुरी तरह चीख पड़ीं। बस में काफी लोग चोटिल हुए हैं, लेकिन 5-6 लोगों के ज्यादा चोटें आई हैं। सभी लोग दुर्घटनास्थल से अन्य वाहनों से रवाना हो गए।
एआरएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि रात्रिकालीन बस सेवा में बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। अकराबाद और नानऊ के बीच आमने सामने की भिड़ंत हुई। ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बस की कंडक्टर साइड काफी क्षतिग्रस्त हो गई।