फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में मुठभेड़ : पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Wed, 27 Jul 2022 10:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अमीर सिंह की हत्या के मामले में वांछित चौथे आरोपी विनय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। 
विज्ञापन
आरोपी विनय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमीर सिंह की हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी विनय और उसके साथी ने मंगलवार की देर शाम पीछा कर रही पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सैनिक स्कूल के पास हुई मुठभेड़ में विनय पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी भाग गया। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड के तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमीर सिंह हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी विनय शाक्य से मंगलवार की देर शाम स्वॉट टीम व दन्नाहार पुलिस की मुठभेड़ हो गई। वांछित के एक साथी दीवान निवासी बरनाहल के साथ आगरा रोड पर मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी टीम उसका पीछा कर रही थी। तभी दन्नाहार क्षेत्र में सैनिक भट्टा के पास विनय व दीवान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में विनय पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, साथी भाग गया। सूचना मिलने के बाद एसपी कमलेश दीक्षित घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भागे हुए आरोपी की तलाश में पुलिस ने काफी देर तक कांबिंग की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मुठभेड़ में पकड़े थे तीन हत्यारोपी

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमीर सिंह की चार दोस्तों ने बृहस्पतिवार को दो लाख की लालच में हत्या कर दी थी। स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह ने हत्याकांड का खुलासा किया था। सोमवार की दोपहर गरगई मार्ग पर मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एक हत्यारोपी राजू यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। दो हत्यारोपी 25-25 हजार के इनामी रतनवीर और सोनू भी गिरफ्तार हुए थे। कब्जा से तमंचा कारतूस, लूटे गए 1.10 लाख रुपये बरामद हुए थे।

पुलिस जीप में लगी गोली

मुठभेड़ के दौरान एक गोली थाना पुलिस की जीप में आग लगी। पुलिस की टीमें बदमाश का पीछा करने में जुट गई। इस दौरान विनय के भी पैर में गोली लग गई। इसके साथ ही ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या में शामिल सभी चारों आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें