फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
मृतका नीतू का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर/कुसमरा। बेवर थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर में मंगलवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद औरेया के नगला विशुना निवासी राजेश कुमार ने 22 वर्षीय बेटी नीतू की शादी करीब एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी नाहर सिंह के पुत्र रोहित से की थी। मंगलवार सुबह नीतू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर सीओ अमर बहादुर, प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें शांत कराने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो माह की गर्भवती थी नीतू
मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि नीतू दो माह की गर्भवती थी। बच्चे के जन्म को लेकर वह बहुत ही उत्साहित थी, लेकिन ससुरालीजनों ने उसकी कोख में पल रहे मासूूम की भी हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें