फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला की बाइक से गिरकर हुई मौत

Thu, 05 Sep 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी एक युवक बृहस्पतिवार की सुबह ससुराल नबावगंज फर्रुखाबाद से पत्नी को लेकर घर लौट रहा था। संकिसा जाने वाले मोड़ पर अचानक बाइक फिसल गई। पत्नी की बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर कर मौत हो गई। पति भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन

रामनगर निवासी दुर्याेधन की शादी नवंबर 2023 में नबावगंज फर्रुखाबाद निवासी मुस्कान (23) के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले मुस्कान अपने मायके चली गई थी। बुधवार को पति उसे लेने के लिए ससुराल गया था। बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी को बाइक पर बैठा कर घर लौट रहा था। बाइक जब संकिसा मोड़ पर नदी पुल के पास पहुंची। तभी अचानक ब्रेकर पर बाइक उछली और मुस्कान सिर के बल सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं। पति ने बाइक रोकनी चाही, इस दौरान वह बाइक फिसलने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ देर उपचार के बाद मुस्कान ने दम तोड़ दिया। मरहम पट्टी के बाद पति को छुट्टी दे दी गई। हादसे में मुस्कान की मौत के बाद पति व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें