लेखपाल से कागज छीनकर फेंके
लेखपाल खेतपाल सिंह के हाथ से कागज छीनकर फेंक दिए। बांके के परिवार की महिला अनारश्री ने अपने ऊपर बोतल से केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की। नापतौल का विरोध कर रहे लोगों ने पीड़ित मुनीता देवी और उसके पक्ष के लोगों से साथ मारपीट कर दी। पुलिस व राजस्व टीम मूकदर्शक बनी देखती रह गई।
बाद में अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद उनके निर्देश पर मुनीता देवी ने बांके लाल, भम्म सिंह, नेम सिंह, राकेश, विजनेश, बंटू, विकास, श्रीकृष्ण, नरायन, अमर सिंह, राम निवास, अरविंद, पूसे, संतोष, सुरेश, सुनीता, मिढंला, ममता, वीनेश, अनारश्री सहित बीस को नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना ढोलना के इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि खेत की नापतौल के दौरान नामजद आरोपियों के द्वारा कार्य नहीं करने दिया गया। विरोध में एक महिला ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 21 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।