फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सगाई के बाद प्रेमी ने बना ली दूरी, प्रेमिका ने युवक के ऊपर डाला तेजाब; महिला को तीन साल कारावास की सजा

Mon, 20 Jul 2026 09:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सगाई होने पर युवक ने प्रेमिका से दूरी बना ली। इस पर प्रेमिका ने खाैफनाक साजिश रची। युवक को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उस पर तेजाब डाल लिया। मामले में कोर्ट ने महिला को तीन साल कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में प्रेमी के ऊपर तेजाब डालने के आरोप में अदालत ने थाना हरीपर्वत क्षेत्र के आजाद नगर खंदारी निवासी आशमां को दोषी पाया। एडीजे-25 मदन मोहन ने 3 साल कारावास के साथ 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुना दी।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, हेमशंकर के संबंध आरोपी महिला आशमां से थे। पीड़ित की सगाई होने पर उसने महिला से दूरी बना ली। अभियुक्ता उस पर सगाई तोड़ने का दबाव बनाने लगी। इन्कार करने पर 27 जुलाई, 2024 को अभियुक्ता उसकी दुकान पर पहुंच गई। बात करने के बहाने से अपने पास बुलाया। 

बात करने के दौरान उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सुनवाई के दौरान अभियोजन की तरफ से हेम शंकर, उपनिरीक्षक अंकुर राठी, डाॅ. प्रभात सिंह, डाॅ. कुलदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह को गवाही के लिए अदालत में पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें