फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने विधवा से रचाई तीसरी शादी, फिर दोनों पत्नियां संग मिलकर किया ऐसा सलूक

Wed, 04 Dec 2019 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में पति की मौत के बाद जमीन खरीदने आई एक महिला को प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी बातों में फंसाकर शादीशुदा होने के बाद उससे दूसरी शादी कर ली। बाद में उसने एक अन्य महिला से तीसरी शादी भी की। 
विज्ञापन


मंगलवार को पहली और तीसरी पत्नी ने मिलकर दूसरी पत्नी की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाना खंदौली में प्रॉपर्टी डीलर पति और दो सौतन के खिलाफ तहरीर दी है। 

सविता निवासी मोती महल आगरा ने बताया की उसके पति अमर सिंह का नौ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वो खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम पोइया में जमीन खरीदने आई थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मारपीट कर घर से निकाला

वहां उसकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर रामनाथ से हो गई। दोनों ने फिरोजाबाद में जाकर शादी कर ली। बाद में सविता को पता चला की रामनाथ पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि रामनाथ ने एक वर्ष पूर्व तीसरी शादी मुस्कान के साथ कर ली। 

इसका पता चलने पर सविता की रामनाथ से कहासुनी हो गई। तभी से वो उनके साथ मारपीट करने लगा है। मंगलवार को रामनाथ ने अपनी पहली और तीसरी पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। 

मामले में पीड़ित सविता ने पति रामनाथ, नीटू, सीमा और मुस्कान के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें