फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बड़े परिवार की बहू ने एसएसपी से की शिकायत, सुहागरात पर ड्रग्स लेकर आया पति, लगाए ये आरोप

Sun, 10 Apr 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवती की शादी नवंबर 2021 में हुई है। उसने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर क्षेत्र की विवाहिता ने पति पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि सुहागरात पर पति ड्रग्स लेकर कमरे में आया। शादी के बाद ससुरालीजन उसे सांवले रंग को लेकर ताना देने लगे। पति ने उससे दूरी बना ली। सास चुप रहने के लिए बोलती हैं। पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी से मिली। रोते हुए अपनी पीड़ा बताई। एसएसपी महिला थाना में मुकदमे के आदेश किए।

विज्ञापन


युवती का मायका कमला नगर इलाके में है। पिता कारोबारी हैं। उनको कैंसर है। युवती ने एसएसपी को बताया कि 28 नवंबर 2021 को शाहगंज क्षेत्र निवासी युवक से शादी हुई थी। वह एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है। ससुर जल निगम से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। 

ससुरालवाले सांवले रंग का मारते हैं ताना 

विवाहिता ने आरोप लगाया है कि सुहागरात पर पति कमरे में आया था। वह नशे में था। उसने पूछा तो अभद्रता करने लगा। ससुराल में कुछ दिन बाद ही उसके सांवले रंग को लेकर ताने मारे जाने लगे। उससे 50 लाख रुपये की मांग की गई। पिता के बीमार होने के कारण यह बात मायके में नहीं बताई।

विज्ञापन

सास ने भी नहीं सुनी बात 

उसने सास से बात की। कहा कि पति उससे कोई रिश्ता नहीं रखता है। इस पर सास ने चुप रहने के लिए बोल दिया। एक निजी काउंसलर के पास भेजा। उसने काउंसलर को बताया कि पति ड्रग्स लेता है। यह कोई मामूली बात नहीं है। मगर, काउंसलर उल्टा उसे ही समझाने लगे। कहा कि पति रिश्ता नहीं रख रहा है तो कोई बात नहीं। बाद में आदत हो जाएगी।

काउंसलर भी पति का ही पक्ष लेने लगा। इस पर वो काउंसलर के पास से आ गई। उसे आशंका है कि पति चरस पीता है। इसे सिगरेट में भरता है। वह समलैंगिक भी है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पति से पुलिस पूछताछ करेगी। वह चरस कहां से लेकर आता है, यह भी पता किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें