फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटी की मौत के बाद नहीं भरी 'गोद', महिला ने उठा लिया आत्मघाती कदम

Sun, 20 Oct 2019 06:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में संतान सुख से वंचित महिला हताशा के चलते रविवार को फांसी के फंदे पर झूल गई। जब तक घरवालों को घटना का पता चला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के मायका पक्ष को सूचना देकर बुलाया गया। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

 
थाना अवागढ़ के गांव नगला राना निवासी जगतपाल के पुत्र नीलेश की शादी गांव काली गढ़िया थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज निवासी महीपाल की बेटी प्रियंका के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटी को जन्म दिया था, लेकिन बेटी की बीमारी के चलते जन्म के छह माह बाद मौत हो गई। 

काफी लंबा समय बीत गया लेकिन प्रियंका की गोद सूनी ही रही। इसको लेकर प्रियंका बेहद दुखी रहने लगी। इस बात दुख वो अपने पति से कई बार बांट चुकी थी। मगर आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगी ऐसा आभास किसी को नहीं था। रविवार की रात जब सभी परिजन सो गए थे, तभी प्रियंका ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे से लटकी मिला शव

सुबह जब परिजन जागे तो महिला को खोजा गया। पति ने देखा कि प्रियंका कमरे में फंदे से लटकी हुई है तो घर में कोहराम मच गया। इस बात की खबर मायके वालों को दी गई, दोनों पक्षों में वार्ता हुई और कोई भी कार्रवाई नहीं करने की बात तय होने के बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

अवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि महिला की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी, इस बीच कोई संतान नहीं होने से महिला परेशान रह रही थी, इसी बात को लेकर पूर्व में भी आत्महत्या करने की कोशिशें कर चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव मृतका के पिता ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें