फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफाई कर रही महिला से छेड़छाड़, विरोध पर लाठी-डंडों से हमला

Mon, 19 Oct 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र की ममता विहार कॉलोनी में सफाई कर रही महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह करीब 6:40 बजे उनकी पत्नी और भाभी घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान मानिकचंद के बेटे नितेश ने अश्लील टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर नितेश आक्रोशित हो गया और अपने भाई उमेश, हरेंद्र, रचना, मानिकचंद, सीमा, मनोज और महेश को बुला लिया। सभी ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
महिलाओं से अभद्रता की और जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल किया। शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वह स्वयं विवेचना कर रहे हैं। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें