आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक महिला से क्रेडिट कार्ड को चालू करने के बहाने साइबर ठग ने सीवीवी नंबर पूछा और 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
यहां का है मामला
मंगलम आधार, शास्त्रीपुरम निवासी सुरभी अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बजाज फिनसर्व का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 29 जून को कंपनी का एजेंट उनके घर पर कार्ड देकर गया। 31 जुलाई करीब शाम 4 बजे उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए कहा।