फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: आगरा में युवती से ठगी, छह मिनट में 56 हजार की ऑनलाइन शापिंग, 30 हजार रुपये निकाले नकद

Sat, 17 Dec 2022 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है। इससे पहले भी इसी एटीएम पर एक महिला का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकाल लिए गए थे। 
विज्ञापन
bank, atm, atm machine, बैंक, एटीएम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के टेढ़ी बगिया चौराहा पर एटीएम से रुपये निकालने गई युवती का डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने खाते से 56 हजार की शापिंग और 30 हजार रुपये नकद निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन

यहां की है घटना 

खंदौली के नंदलालपुर निवासी निशा ने बताया कि शुक्रवार सुबह तकरीबन 10 बजे मां के साथ पिता बाबूलाल के बैंक खाते का डेबिट कार्ड लेकर रुपये निकालने टेढ़ी बगिया स्थित केनरा बैंक के एटीएम में आई थीं। दस हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद केबिन से बाहर आ गईं। मगर, साथ में आईं मां ने 5 हजार रुपये और निकालने के लिए कहा। इस पर वो दोबारा गईं। मां बाहर खड़ी हो गईं। केबिन में जाते ही दो युवक आ गए। एक पीछे और एक बगल में खड़ा गया। इस पर उसने पूछा। उन्होंने रुपये निकलने के बारे में पूछा। इस दौरान उनका डेबिट कार्ड हाथ में ले लिया। वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही कार्ड बदल दिया। उन्होंने कार्ड लगाया, लेकिन रुपये नहीं निकले। वह बाहर निकल आईं।

इस तरह हुई जानकारी

इसके बाद बैंक में पासबुक की एंट्री कराने गईं। खाते में 501 रुपये ही बचे थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। 6 मिनट में खाते से 30 हजार रुपये एटीएम औेर 56 हजार रुपये की ऑनलाइन  शापिंग की गई थी। उन्होंने एटीएम कार्ड देखा तो बदला हुआ था। उन्होंने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है। इससे पहले भी इसी एटीएम पर एक महिला का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकाल लिए गए थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें