फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरिया गैंग: चोरी की शिकार महिला ने आगरा में पकड़ी युवती, ऑटो में पर्स से जेवरात और रुपये किए थे पार

Mon, 05 Apr 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • सदर में स्टेडियम के पास से से पकड़ा
  • जेवरात और नशे का पाउडर भी बरामद
विज्ञापन
आगरा में पुलिस गिरफ्त में बाबरिया गैंग की युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार को ऑटो में बैठी महिला के पर्स से रुपये और जेवरात चोरी हो गए। महिला को अपने साथ बैठी युवती पर शक था। शनिवार को सदर में स्टेडियम के पास महिला ने उस युवती को पहचान लिया और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए जेवरात और नशे का पाउडर बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती भरतपुर के बाबरिया गैंग की सदस्य है। वह ऑटो में सवारियों के पर्स और जेवरात चोरी करती है, साथ ही नशे का पाउडर भी बेचती है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके रविवार को उसे जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो अप्रैल को इरादतनगर के डूडीपुरा खेरिया निवासी साधना पत्नी हरेंद्र सिंह ऑटो से सैंया जा रहीं थीं। ऑटो में एक युवती सवार थी। साधना के पर्स की चेन खोलकर उसमें रखे जेवरात और रुपये चोरी कर लिए गए थे। उन्होंने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया था। साधना को शक था कि पर्स में से रुपये और जेवरात साथ में बैठी युवती ने चोरी किए हैं। आरोपी महिला की तलाश की जा रही थी।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड: युवती के साथ ऐसे हाल में थे तीन युवक, कमरे में घुसी पुलिस तो हाल देख रह गई हैरान
विज्ञापन


शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास साधना ने आरोपी महिला को पहचान लिया। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ मेें आरोपी महिला ने अपना नाम कुमारी रुबीना पुत्री राजू बाबरिया निवासी गांव इकरन, भरतपुर, राजस्थान बताया। महिला सिपाही के तलाशी लेने पर उसके पास से 3160 रुपये, चार अंगूठी, करधनी, बच्चे की दो पायल बरामद हुईं। ये सामान साधना ने अपना बताया। यह उसके पर्स से चोरी किया गया था।
विज्ञापन

पूछताछ में रुबीना से पता चला कि वह ऑटो में सवारी बनकर बैठती है। महिलाओं की चेन तोड़ लेती है। पर्स से भी चोरी करती है। लोगों की जेबकटी भी करती है। उसके पास से 470 ग्राम नशे का पाउडर भी बरामद हुआ। वह पाउडर को बेचने का काम करती है। महिला होने की वजह से कोई शक भी नहीं करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें