फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबकरिया में खाना बनाते समय जली महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव छिबकरिया में पति की मौत के बाद मानसिक रूप से बीमार चल रही महिला शनिवार शाम खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छिबकरिया निवासी सुभाष चंद्र की पांच वर्ष पूर्व गांव परतापुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। 45 वर्षीय पत्नी रंजना यादव शनिवार की शाम करीब तीन बजे खाना बना रहीं थीं तभी उनकी साड़ी में आग लग गई। जब तक परिजन आग बुझाकर अस्पताल ले जाते, महिला ने दम तोड़ दिया था। मृतका के भाई गोविंद सिंह निवासी गांव मिधिया थाना किशनी ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला तीन पुत्रों के साथ दिल्ली में रह रही थी। 20 मई को गांव में नवनिर्मित मंदिर में देव प्रतिमाओं का प्रतिष्ठा के लिए वह गांव आई थी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि मौके से फोरेंसिक टीम द्वारा नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें