फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाकर मार डाला, पति समेत चार पर मुकदमा

Tue, 09 Feb 2021 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कासगंज जिले के थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव वायली में दहेज की खातिर विवाहिता को जलाकर मार डालने का आरोप ससुरालीजनों पर लगा है। आरोप है कि ससुरालीजन विवाहिता का जला हुआ शव घर में छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के गांव नगला रेवती निवासी कुंवरपाल ने अपनी पुत्री सावित्री (23) की शादी तीन वर्ष पहले अमांपुर के गांव वायली निवासी चंद्रशेखर पुत्र लोचन सिंह के साथ की थी। कुंवरपाल का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान करते थे। आए दिन मारपीट की जाती थी। कई बार ससुरालीजनों से बात कर बेटी को परेशान न करने का अनुरोध किया था। 

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम उन्हें गांव के ही कुछ लोगों ने जानकारी दी कि उनकी बेटी को ससुरालीजनों ने जलाकर मार दिया है। बेटी के ससुराल पहुंचे पिता ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ने लगाया यह आरोप 
पिता का आरोप है कि पति चंद्र शेखर, ससुर लोचन सिंह, सास एवं देवर सनी ने तेल डालकर उनकी बेटी को दहेज की खातिर जिंदा जलाकर मार दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि मृतका के पिता ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अतिरिक्त दहेज में क्या मांग की जा रही थी। इधर दहेज हत्या के सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहावर शैलेंद्र परिहार ने बताया कि विवाहिता की मौत जलकर हुई है। उसका शव घर पर पड़ा हुआ था। ससुरालीजन फरार थे। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें