फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में संपत्ति विवाद में कत्ल: भतीजे ने चाची की बेरहमी से की हत्या, चौराहे पर सूजा से किए ताबड़तोड प्रहार

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि महिला की हत्या का आरोप उसके भतीजों पर है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
फिरोजाबाद: हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में संपत्ति के विवाद में मोहल्ला कोटला में महिला की भतीजों ने ही बर्फ तोड़ने वाले सूजे से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम को शव जिला अस्पताल लेकर आई। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश भी दी। 

विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था
गुड्डी देवी (50) पत्नी चंद्र प्रकाश यादव उर्फ पप्पू का अपने जेठ कालीचरन और उनके बेटों से संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। सोमवार शाम करीब छह बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान कालीचरन के पुत्र वीटू उर्फ चरन सिंह ने अपने भाइयों के साथ गुड्डी देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच गुड्डी देवी की पुत्रवधु सोनी बचाने को पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और धक्का मार दिया। जिससे सोनी गिरकर पड़ी। तभी आरोपी गुड्डी देवी को घर के बाहर चौराहा पर खींच लाए। यहां लात घूंसों से मारपीट करने के साथ ही बर्फ तोड़ने वाले सूजे से सिर पर वार कर दिया। जिससे गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
मौत के बाद हमलावर मौके से भाग गए
गुड्डी देवी की मौत के बाद हमलावर मौके से भाग गए। बीच चौराहे पर हुई महिला की हत्या की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। दक्षिण थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि महिला की हत्या का आरोप उसके भतीजों पर है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


यूपी: 21 जिलों में एक नवंबर से शुरू होगी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की नई व्यवस्था, जानिए क्या है खास

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें