फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, गृह क्लेश के चलते की आत्महत्या

Thu, 08 Sep 2022 12:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जसराना के गांव नगला कलू में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला। 
विज्ञापन
परिजन से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह गांव नगला कलू में महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने भी श्रृंगार किया था। ग्रामीणों के मुताबिक महिला गृह क्लेश के चलते परेशान थी।

विज्ञापन


गांव नगला कलू निवासी राजीव कुमार की पत्नी अनुराधा का बेटा करनजीत सिंह (7) अपनी मां से मिलने पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई। भाई को चीखता देख बहन रूपल पहुंची। अनुराधा का शव फंदे से लटका हुआ था। बेटी ने इसकी सूचना परिजनों एवं अन्य लोगों को दी। महिला की मौत होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 

मायका पक्ष के लोग भी पहुंचे 

सीओ अन्वेष कुमार सिंह, कोतवाल आजाद पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और मृतका के बच्चों से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पसनिकपूर फर्रुखाबाद से पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने महिला की मौत पर संदेह जाहिर किया। 

महिला का पति राजीव सब्जी की आढ़त करता है। महिला की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी। क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार सिंह ने कहा कि महिला की मौत फंदे से लटकने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें