सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से महिला को बचाया। कोतवाली पुलिस ने महिला का मेडिकल करा उससे तहरीर ली। तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
वहीं थाना मारहरा अंतर्गत पर भारत पेट्रोल पंप के पास एक युवक बुर्का पहने भीख मांग रहा था। महिला के भेष में युवक को देखकर लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की।
ये भी पढ़ें: कासगंज: बच्चे को अगवा करने की कोशिश, ग्रामीणों ने बदमाशों को पीटा, कार फूंकी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक ने बताया कि महिलाओं को लोग भीख आसानी से दे देते हैं। इसलिए बुर्का पहनकर महिला का भेष बनाया था।