फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 16 Mar 2021 10:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मृतका के मकान के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में थाना क्षेत्र के गांव रठेरा में सोमवार की रात अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी के सिर पर चारपाई की पाटी से कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


रठेरा निवासी ममता देवी (44) सोमवार शाम घर पर थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे वह बर्तन धोने जा रहीं थीं। आरोप है कि तभी शराब के नशे में धुत पति सुखवीर यादव ने धक्का मारकर दरवाजा की दहलीज पर गिरा दिया। इसके बाद पास ही रखी चारपाई की पाटी से सिर में कई प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह घर का दरवाजा अंदर से बंद कर छत के रास्ते से भाग गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोल कर देखा तो ममता का शव दहलीज पर पड़ा था। एएसपी मधुवन कुमार भी मौके पर पहुंचे। मंगलवार सुबह गांव पहुंची ममता की बहन नीलम ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोप लगाया कि ममता की शादी करीब 22 वर्ष पूर्व सुखवीर से हुई थी। शराबी पति अवैध संबंधों का शक करते उसे हुए पीटता था। वारदात की रात भी बहन ने उसे फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


गांव रठेरा में पति के पत्नी के सिर में पाटी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मधुवन कुमार, एएसपी

Trending Videos
विज्ञापन

गांव वालों से मधुर नहीं थे संबंध, पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे गिने चुने लोग
गांव रठेरा निवासी ममता और सुखवीर कहने को तो पति पत्नी थे, लेकिन दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक घर में रहने के बावजूद अलग-अलग कमरे में रहते थे। गांव से भी अच्छे संबंध नहीं थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर भी कुछ गिने चुने लोग ही आए।

ग्रामीणों के अनुसार गांव रठेरा निवासी ममता और सुखवीर यादव के बड़े पुत्र अंशुल की वर्ष 2012 में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं दो माह पूर्व दूसरे बेटे रेशू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुखवीर की एक बेटी शादीशुदा है। वर्तमान में दंपती के बीच नहीं बनती थी। ममता पति से अलग रहने को लेकर घर का बंटवारा की बात कहते हुए झगड़ती थी। दोनों के बीच रिश्ते इस कदर कड़वे हो चुके थे कि एक घर में रहते हुए भी अलग अलग कमरे में रहते थे। सुखवीर शराब पीने का आदी था, वहीं ममता भी काफी तेज तर्रार थी। जिस वजह से गांव के लोगों से भी अच्छे संबंध नहीं थे। मंगलवार को जब पोस्टमार्टम हुआ तो वहां ग्रामीण नजर नहीं आए। कुछ लोग ही यहां मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें