फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर सुविधा: 25 मार्च से रोजाना चलेंगी रोडवेज की 500 बसें, आगरा से हर रूट के लिए मिलेगी बस

Tue, 16 Mar 2021 10:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों का रूटवार रोस्टर तैयार किया, हर रूट पर मिलेगी बस
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम 25 मार्च से चार अप्रैल तक 500 बसों का संचालन प्रतिदिन करेगा। मथुरा-वृंदावन की होली देखने भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके लिए दिल्ली और मथुरा रूट पर 50 बसें निरंतर चलेंगी। कानपुर, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, बरेली के लंबे रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


होली से लेकर भाई दूज तक बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हो जाता है। इसे देखते हुए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने 500 बसों की व्यवस्था की है, जोकि 25 मार्च से चार अप्रैल तक रोजाना विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी। 

उन्होंने बताया कि ईदगाह डिपो की 112 बसें, मथुरा डिपो की 82, ताज डिपो की 91, आगरा फोर्ट डिपो की 83, फाउंड्री नगर की 85 और बाह की 47 बसों को अलग-अलग रूट बांटे गए हैं। वहीं दिल्ली के सराय काले खां व आनंद विहार टर्मिनल पर सभी डिपो से 20-20 बसें चलेंगी। सोनोली के लिए आठ, लखनऊ, फर्रुखाबाद, कानपुर, गोरखपुर, रुपेडिया पर 10-10 बसें चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई दूज पर बसों की संख्या में इजाफा होगा
भाई दूज पर आगरा से फतेहाबाद, शमसाबाद, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, वृंदावन जैसे लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ेगी क्योंकि दूज पर बहनें आसपास के जिलों से आती-जाती हैं। होली का त्योहार मनाकर लौटने वाले लोगों की भीड़ एक अप्रैल से शुरू होगी, जोकि चार तक चलेगी। 

प्रमुख बस स्टेशनों पर ड्यूटी लगाईं
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और टीआई की ड्यूटियां सराय काले खां, आनंद विहार, मथुरा, लखनऊ, कानपुर के बस स्टैंडों पर ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी तरह लोकल में भी कुबेरपुर इंटरचेंज, वाटरवर्क्स व भगवान टाकीज पर सवारियों के लोड को बताने के लिए ड्यूटी लगाई गई हैं। 

नवरात्रि में चलेंगी करौली, नरीसेमरी मेले को बसें
परिवहन निगम नवरात्रि में आठ अप्रैल से करौली मेला (राजस्थान), मथुरा के नरीसेमरी मेले और बुलंदशहर के बैलोन देवी मंदिर मेले के लिए भी बसें संचालित की जाएंगी। आरएम ने बताया कि ईदगाह बस स्टैंड से करौली मेले और आगरा फोर्ट डिपो से नरीसेमरी मेले के लिए बसें चलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें