फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में 'अपनों' ने ली जान, महिला को पीट पीटकर मार डाला

Sat, 01 Sep 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा के अछनेरा क्षेत्र में एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह पैसे का लेन देन रही। आरोप पड़ोस के चार युवकों पर है, जो महिला के ही परिवार से हैं। आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


भडीरी गांव निवासी ओमवती के पति संतो का गांव की जंगो पर 50 हजार रुपया कर्ज था। जंगो उसे चुका नहीं पा रही थी। संतो की ओर से दबाव था। जंगो ने दूसरी जगह से कर्ज लिया। इसमें से 20 हजार रुपये संतो को दे दिया। संतो की जगह पैसा ओमवती लेकर आई। 

इसका पता उसके परिवार के ही राजू, राजन, भूरा और लवकुश को लग गया। इन लोगों का संतो के भाई घनश्याम पर पैसा उधार था। ये लोग ओमवती से बोले कि हमारा उधार चुकाओ। ओमवती ने कहा कि उनका इस पैसे से क्या मतलब है? जिसे पैसा दिया है, उससे मांगो।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को आई अंदुरुनी चोट

पुलिस ने बताया कि इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि चारों ने ओमवती को बेरहमी से पीटा। उससे 20 हजार रुपये भी छीन लिए। उसकी हालत बिगड़ गई। जाहिरा चोट कम थी लेकिन अंदरूनी ज्यादा थीं।  परिवार के लोगों ने उस समय चोटों पर इतना ध्यान नहीं दिया। 

शुक्रवार शाम को ओमवती की हालत बिगड़ती चली गई। देर रात वे लोग उसे लेकर आगरा भागे। वहां लोहामंडी में एक डॉक्टर के पास ले गए। यहां से उसे
जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के परिजन ने मारपीट की घटना में चारों लोगों के खिलाफ थाना में तहरीर दे दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। सीओ अछनेरा ने बताया कि ओमवती की मौत हो जाने के बाद केस की धाराएं तरमीम कर ली गई हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें