फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को जन्म देने वाली मां के साथ 'शर्मनाक' सलूक, पीटकर घर से निकाला

Mon, 04 Feb 2019 07:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। तमाम सामाजिक संगठन भी जागरुकता अभियान चला रहे हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोगों की मानसिकता नहीं बदल रही है। 
विज्ञापन


यूपी के एटा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां चार बेटियों को जन्म देने वाली मां को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। बेटे का मोह पाले बैठे ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की। 

10 साल पहले हुई थी शादी

मैनपुरी के किशनी निवासी पूनम (35) की शादी 10 साल पहले थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला जसराम निवासी सुधीर पुत्र विनोद के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला ने चार बेटियों को जन्म दिया। 
विज्ञापन


सुसराल वाले उससे बेटा न होने से खफा थे। आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन पूनम से कहासुनी व मारपीट करते रहते थे। बीत दिनों मारपीट करते हुए महिला को घर से निकाल दिया। 

इससे आहत महिला मायके पहुंच गई और परिजनों को बताया। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई है। इसमें पति सहित चार लोगों नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें