फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज में कार न मिलने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला

Thu, 20 Nov 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने पति सहित अन्य ससुरालीजन पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की शादी 9 माह पूर्व शाहजहांपुर के युवक से हुई थी।
विज्ञापन

गांव नदरई निवासी सेवाश्री ने बताया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2025 को जनपद शाहजहांपुर थाना रोजा के न्यू आईटीआई निवासी नितिन के साथ हुई थी। नितिन रेलवे में कार्यरत है। सेवाश्री का आरोप है कि शादी के बाद से पति नितिन, ससुर बाबूराम, जेठ नवनीत, ननद दीपाली, सिमरन दहेज में कार की मांग उससे करते थे। इसके लिए ससुरालीजन उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न भी किया गया। मायका पक्ष ने कई बार ससुरालीजन को समझाया। इसके बावजूद वह नहीं माने। सेवाश्री का आरोप है कि नितिन के दूसरी युवती के अवैध संबंध हैं। उसके पति ने 5 जुलाई 2025 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मायके में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे 6 जुलाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि पेट में चोट लगने से गर्भपात हो गया। मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें