फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 465 कॉलेजों ने नहीं अपडेट किया शिक्षक और कर्मचारियों का विवरण

विज्ञापन
फोटो 21 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में प्रधानाचार्यों की लापरवाही रोड़ा बन रही है। परिषद के निर्देश पर प्रधानाचार्य मांगा हुआ विवरण अपडेट नहीं कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण से शिक्षकों की तैनाती आदि का कार्य ऑनलाइन किया जाना है। इसके लिए विभाग ने 10 नवंबर तक सभी प्रकार की जानकारियां अपडेट करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि निजी कॉलेजों में तैनात शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण प्रधानाचार्य अपडेट नहीं कर रहे हैं। जिले में संचालित 499 कॉलेजों में से 465 कॉलेजों ने शैक्षिक कर्मचारियों का विवरण विभाग की वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया है इससे डाटा परिषद को अग्रसारित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रधानाचार्य शिक्षकों का विवरण विभाग की वेबसाइट पर अपडेट नहीं करते हैं तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें