फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार... पत्नी ने डीसीपी ऑफिस के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास, मारपीट का है मामला

Thu, 04 Jan 2024 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया तो पत्नी ने डीसीपी ऑफिस के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। पूरा मामला मारपीट का है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी ऑफिस के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने पर महिला को पकड़ कर ले जाती पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय के बाहर बुधवार दोपहर को एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ज्वलनशील केमिकल की बोतल को छीन लिया। महिला मारपीट के मामले में पति की गिरफ्तारी से परेशान थी।

विज्ञापन


घटना दोपहर 1:30 बजे की है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सदर क्षेत्र के रहने वाले सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर पड़ोसी ने मारपीट का आरोप लगाया था। शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। पुलिस के पकड़ऩे पर पत्नी तुलसा देवी आई थी। वह एक बोतल में ज्वलनशील केमिकल लाई थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: इस जिले में कनाडा से लौटा युवक कोरोना संक्रमित, बहन का भी लिया गया नमूना; रडार पर विदेश यात्रा करने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय के बाहर आकर बोतल खोलकर अपने ऊपर केमिकल डाल रही थी। तभी उसे पुलिसकर्मियों ने देख लिया। दौड़कर उन्हें पकड़ लिया गया। उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद समझाकर शांत कर दिया। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब डीसीपी आफिस पर आत्मदाह का प्रयास किया गया। पूर्व में भी कई लोग आत्मदाह की कोशिश कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें