फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीपी कार्यालय पर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास: पुलिस के कार्रवाई न करने से थी आहत, डीजल अपने ऊपर उड़ेला

Thu, 22 Oct 2026 07:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के एसीपी हरीपर्वत कार्यालय पर एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का आरोप था कि मारपीट-छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं की। पुलिस कमिश्नर ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसीपी हरीपर्वत कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एसीपी हरीपर्वत कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार दोपहर को एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने आरोप लगाया कि मारपीट-छेड़छाड़ में दो महीने बाद भी पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया। बाद में एसीपी ने पूछताछ की। मामले में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने जांच के आदेश किए हैं। महिला को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


स्टाफ क्वार्टर, लंगड़े की चाैकी निवासी महिला ने बताया कि पति फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। ननद टेढ़ी बगिया में रहती हैं। उनके पति निजी चालक हैं। 14 अगस्त को ननद दो बच्चों संग उनके घर आई थीं। वह रात में घर के बाहर टहल रही थीं। तभी मोहल्ले का युवक नशे में धुत आया। वह बहन से बदतमीजी करने लगा। यह देखकर उन्होंने विरोध किया। इस पर उनसे मारपीट कर दी। शोर सुनकर घर से बच्चे निकल आए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई कर दी। 112 पर काल करने पर पीआरवी आ गई।

विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिसकर्मी युवक को थाना हरीपर्वत ले गए मगर अगले दिन छोड़ दिया। शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। प्राथमिकी तक नहीं लिखी गई। इस पर आरोपी लगातार धमकी दे रहा था। धमकी देने की वायस रिकार्डिंग भी उनके पास हैं। आरोप लगाया कि चाैकी प्रभारी ने सुनवाई नहीं की। इससे ननद परेशान थीं। वह बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे एसीपी हरीपर्वत के कार्यालय आई थीं। उन्होंने अचानक बोतल में लिया डीजल अपने ऊपर उड़ेल लिया। तभी पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। उन्होंने उन्हें पकड़ लिया। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद भी पहुंच गए। उन्होंने महिला से पूछताछ की। शाम को महिला को लिखित में लिया और परिजन के सुपुर्द कर दिया।

वीडियो में महिला मारपीट करते नजर आ रही
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला और युवक के बीच हुए झगड़े का एक वीडियो सामने आया है। इसमें महिला और उसके बच्चे युवक को पीट रहे हैं। इसी युवक पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है। गाली भी दे रहा है। पिटने वाला युवक बचाव में कुछ नहीं करता है। तीन मिनट का वीडियो है। इस आधार पर छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई। मारपीट के शिकार युवक ने पुलिस से शिकायत नहीं की। इस कारण किसी की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। महिला से तहरीर देने के लिए बोला गया था।

महिला के भाई पर बोला था हमला
15 अक्तूबर को महिला अपने भाई के साथ आफिस जा रही थीं। वह दोनों एत्माददाैला थाना क्षेत्र में मछली वाली पुलिया पर जाम में खड़े थे। आरोप है कि बिना नंबर की आई-10 गाड़ी से जितेंद्र सेंगर आया। उसका साथी भी था। दोनों ने उनके हाथ में लोहे की नुकीली वस्तु से हमला किया। सिर में भी मारा, जिससे खून बहने लगा। आरोपी पहले भी कई बार हमला कर चुका है। इस मामले में थाना एत्माददाैला में प्राथमिकी दर्ज की गई। मगर आरोपी को नहीं पकड़ा गया। एसीपी श्वेता वर्मा का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।

महिला के परिजन पर वर्ष 2021 में एससी-एसटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। कोर्ट में मामला विचाराधीन है। मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें महिला एक युवक को पीटते नजर आ रही हैं। इसी मामले में महिला ने कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच एडीसीपी को दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। -दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें