- समय रहते परिजन ने फंदे से उतारने के बाद कराया अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव ओय की एक महिला ने मंगलवार को पति से विवाद के बाद जान देने की कोशिश की। परिजन ने समय रहते फंदे से उतारने के बाद सीएचसी गोधना में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
कस्बा घिरोर के गांव ओय की रहने वाली 23 वर्षीय कल्पना दोपहर के समय घर पर थी, तभी उसका पति शनि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर वह कमरे में चली गई और फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पति व अन्य घरवालों ने जब कल्पना को फंदा लगाते हुए देखा तो बचाने के लिए दौडे़। कल्पना को फंदे से उतारने के बाद सीएचसी गोधना में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला की हालत अभी स्थित बताई जा रही है, मायके पक्ष के लोग भी आ गए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।