फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धमकाने के बाद छात्रा को अगवा कर ले गया आरोपी

Tue, 04 Mar 2025 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
- औंछा क्षेत्र में हुई घटना, आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र की रहने वाली 12वीं की एक छात्रा को आरोपी ने 28 फरवरी को बात न करने पर धमकाया। इसके बाद सोमवार को वह किशोरी को अपने साथ ले गया। परिजन ने काफी तलाश किया। मगर, कोई सुराग नहीं लगा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। 28 फरवरी को जब वह कोचिंग से घर वापस लौट रही थी, तभी आरोपी आकाश ने उसे रोक लिया और बात करने का दबाव बनाने लगा। उसने पुत्री से कहा कि इतने साल से बात कर रही थी। घरवालों के कहने पर बात करना बंद कर दिया। आरोपी बेटी को धमका रहा था, तभी वहां से उसकी मां गुजर रही थी। मां को देख कर आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद आरोपी सोमवार सुबह नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्रा और आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। उधर, परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें