फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला पर लाठी-डंडों और हसिया से हमला

Fri, 20 Feb 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डौकी के नगला विसे में मारपीट में घायल ,सर्वेश देवी
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला विसे में बृहस्पतिवार सुबह पशुओं को बांधने के लिए कहने पर महिला पर हमला कर दिया गया। घायल महिला को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




नगला विसे निवासी सर्वेश देवी पत्नी रामलखन ने बताया कि पड़ोस की महिलाएं अक्सर अपने पशुओं को खुला छोड़ देती हैं, जिससे उनके पशु उनके बाड़े में घुसकर नुकसान करते हैं। कई बार समझाने के बावजूद वे मानने को तैयार नहीं थीं। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे पड़ोसियों के पशु उनके बाड़े में घुस गए। जब उन्होंने पशु बांधने के लिए कहा, तो महिला गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और हसिया से हमला कर दिया, जिससे सर्वेश देवी घायल हो गईं। घटना के बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें