फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फुटपाथ की टाइल्स उखाड़ सिरेमिक लगाई, रेस्तरां संचालक पर जुर्माना

Fri, 20 Feb 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ससुराल रेस्तरां के संचालक के खिलाफ शिकायत मिली थी। कहा गया कि सिरेमिक टाइल्स अत्यधिक चिकने हैं, जिससे लोगों के फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा है।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम की ओर से फुटपाथ पर लगाए गए टाइल्स को उखाड़ कर उनकी जगह सिरेमिक टाइल्स लगवाना रेस्तरां संचालक को भारी पड़ गया। निगम प्रशासन ने 7000 रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही दो दिन में फुटपाथ की पहले की स्थिति बहाल न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन को करकुंज रोड पर जोनल कार्यालय के सामने स्थित ससुराल रेस्तरां के संचालक के खिलाफ शिकायत मिली थी। कहा गया कि सिरेमिक टाइल्स अत्यधिक चिकने हैं, जिससे लोगों के फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर सहायक अभियंता टीम के साथ पहुंचे। बिना अनुमति सार्वजनिक संपत्ति में बदलाव करने पर संचालक से जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का परिवर्तन नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें