फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिट्टी उठाने से रोकने पर महिला को मारी दरांती

Wed, 06 Dec 2023 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी उठाने से रोकने पर महिला को मारी दरांती
विज्ञापन

- आरोपियों ने पिटाई कर दी धमकी, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव नगला दौलत में आरोपियों ने मंगलवार को एक महिला को दरांती मार कर लहूलुहान कर दिया। महिला ने घर के सामने से मिट्टी उठाने का विरोध किया था। परिजन को जान से मारने की धमकी दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दौलत निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर को पड़ोसी गोपाल उसकी पत्नी, मां और श्याम बहादुर ने उसके दरवाजे से मिट्टी उठाई थी। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे थे। विवाद के बाद मंगलवार को वह घर पर नहीं था। तभी आरोपियों ने उसके दरवाजे से मिट्टी उठाना शुरू कर दिया। जब पत्नी अंजू ने विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज करते हुए हमलावर हो गए। पत्नी की पिटाई करने के साथ ही दरांती मार कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जब वह घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल महिला का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें