पुलिस की गिरफ्त में महिला तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में कुंदल महल टॉकीज के समीप पुलिस ने गुरुवार को दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला के पास से पुलिस ने आठ किलो गांजा और चरस के साथ हजारों रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी महिला का पति फरार हो गया है। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है।
कोतवाल दक्षिण पुलिस ने चरस की बिक्री की सूचना पर कुंदल महल टॉकीज के समीप दबिश देकर ममता कठेरिया पत्नी टुंडामल निवासी श्याम नगर गड्ढा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान टुंडामल भागने में सफल हो गया। ममता की निशानदेही पर पुलिस ने एक किलो तीन सौ ग्राम चरस और लगभग आठ किलो गांजा भी बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी ममता ने पुलिस का बताया कि चरस और गांजा उसका पति लेकर आता है और वह इसकी बिक्री करती है। पुलिस ने मौके से एक कार, एक बाइक के साथ 60500 रुपये व अन्य सामान बरामद किया। ममता के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। थाना दक्षिण प्रभारी सुशांत गौर ने बताया कि फरार आरोपी टुंडामल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
25 लाख रुपए कीमत का ड्रग्स बरामद
महिला के घर से बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये एवं बरामद गांजा की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा और चरस समेत पैकिंग करने वाली मशीन भी बरामद की है। इस मशीन से वह चरस और गांजा को पैकेट में पैक करती थी।
आगरा: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, जानिए क्या हुआ जब परिवार ने लोगों से मांगी मदद
सप्ताहांत कर्फ्यू: शादी में जा रहे हैं तो कार्ड जरूर ले लें, जानिए क्या हैं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।