फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बाइक सवार नाना और धेवती पर चढ़ा ट्रक का पहिया, दर्दनाक मौत

Tue, 03 May 2022 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एत्मादपुर में एक ट्रक ने बाइक से अपनी धेवती के साथ जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। फिरोजाबाद से आगरा जा रहे बाइक सवार नाना व उनकी धेवती को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हेलमेट चकनाचूर हो गया। राहगीरों ने चालक व ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के थाना रामगढ़ में ठारपुर निवासी सोनू सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे उनकी पत्नी रजनी (30) अपने नाना अमर सिंह (65) निवासी गांव जैतपुर, आगरा के साथ बाइक से आगरा जा रही थी। कस्बे के हाईवे स्थित सतोली कट पर गर्ग कोल्ड के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये से कुचल जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अमर सिंह हेलमेट लगाए थे, लेकिन पहिया चढ़ जाने से हेलमेट चूर-चूर हो गया। अमर सिंह के पुत्र संजय ने बताया कि पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते थे, वह रजनी को लेकर आगरा आ रहे थे। चालक ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

सड़क हादसे में पिता-पुत्री घायल

वहीं दूसरी घटना बरहन में हुई। कानराऊ बंबा पर सोमवार शाम को कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री घायल हो गए। घायलों को आंवलखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शिवालय टेहू थाना बरहन निवासी पप्पू (45) अपने बेटे व बेटी प्रीति (17) के साथ बरहन समान खरीदने जा रहा था। तभी आगरा-जलेसर रोड पर कानराऊ बंबा पर सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिसमें पप्पू व प्रीति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें