आगरा के सदर पुलिस ने बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में बंद घरों की जानकारी जुटाते थे और रात में चोरी करते थे। उनके पास से नकदी, जेवर और बाइक बरामद हुई है।
आगरा के सदर पुलिस ने बंद घरों की रेकी कर चोरी के मामले में महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नकदी, जेवर और बाइक बरामद हुई है। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि 19 अप्रैल को सदर क्षेत्र में बंद घर के ताले तोड़कर चोरी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को राम नगर की पुलिया निवासी विकास, सिकंदरा निवासी जयवर्धन और एक महिला को गिरफ्तार किया है। जयवर्धन अपनी पत्नी के साथ दिन में घूमकर बंद घरों की रेकी करता है।
इसके बाद विकास और अछनेरा के रायभा निवासी इंद्र कुमार के साथ रात में चोरी को अंजाम देते थे। उनके पास से चोरी के सामान बरामद हुए हैं। विकास पर पूर्व में 19 मामले दर्ज हैं। वांछित इंद्र कुमार की तलाश की जा रही है।