फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफ को बदमाशों ने घेरा, थैला नहीं दिया तो मार दी गोली; हालत गंभीर

Tue, 16 Jun 2026 08:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के इरादतनगर में दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफ थान सिंह वर्मा को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर गहनों का बैग लूटने की कोशिश की। एक बदमाश को पकड़ने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जो सराफ की उंगली में लगी। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सराफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कस्बा इरादतनगर से सोमवार की रात दुकान बंद कर घर वृथला लौटते समय सराफ को बाइक सवार बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। गांव पटपरा की पुलिया के पास बदमाश सराफ की गाड़ी को लात मारकर गिराकर थैला छीनने लगे। सराफ ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी, जो सर्राफ की हाथ की उंगली में लगी। ग्रामीणों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ित सराफ ने कस्बा इरादतनगर में थान सिंह वर्मा निवासी वृथला की दुकान है। वह रोजाना की तरह रात 8:00 बजे दुकान बंद करके घर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पटपरा की पुलिया से आगे पहुंचते ही पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। उसके बाद गहनों का बैग छीनने का प्रयास करने लगे।

उन्होंने एक बदमाश को पकड़ा तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना इरादतनगर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही इरादतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित थान सिंह वर्मा ने घटना की तहरीर थाना इरादतनगर में दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें