फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को हिंदू बता युवती से रचाई शादी, तलाक देकर हलाला के नाम पर कराया रेप

Fri, 10 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर एत्माद्दौला की युवती से प्रेम विवाह किया। कुछ समय बाद उसे तलाक दे दिया और फिर हलाला के नाम पर फूफा को सौंप दिया। 
विज्ञापन


फूफा ने दुष्कर्म किया। इसके बाद पति ने भी अप्राकृतिक कृत्य किया। पीड़ित युवती ने अब पति, उसके फूफा समेत पांच के खिलाफ हरीपर्वत थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती का कहना है कि युवक ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद खुद को अविवाहित बताया। उसे किराए के मकान में रखा। उनके दो बच्चे भी हो गए। बाद में पता चला कि उसके पहली पत्नी से भी बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फूफा ने किया रेप

युवती का कहना है कि वो कोर्ट के जरिए तलाक लेना चाहती थी, लेकिन पति ने कह दिया कि वो धर्म परिवर्तन कर खुद हिंदू बन जाएगा और उसी के साथ रहेगा। इस पर उसने केस वापस ले लिया लेकिन इसके पीछे पति का षड्यंत्र था।

15 जुलाई, 2017 को पति हरीपर्वत क्षेत्र में अपने घर ले गया। यहां पर तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद कहा कि फूफा, भाई और भांजे के साथ हलाला करना होगा। विरोध करने पर फूफा के साथ कमरे में बंद कर दिया। उसने दुष्कर्म किया।

घर में बनाया बंधक

दूसरे दिन पति ने भी अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद घर में बंधक बना लिया। 28 अप्रैल को घर से भागकर आई। अब डर की वजह से छिपकर एकांत स्थान पर रह रही है। 

इस मामले में पीड़ित महिला ने पति, फूफा, देवर, भांजे और ननद के खिलाफ यौन शोषण, बंधक बनाने और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें