फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हैवान: इसलिए जबरन चार बार कराया गर्भपात, फिर भी न भरा मन तो घर से निकाल दी विवाहिता; FIR हुई दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 10:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और जबरन चार बार गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मामला पुलिस आयुक्त के आदेश पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
गर्भपात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिचपुरी गांव चौहटना निवासी विवाहिता सलोनी की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को थाना जगदीशपुरा में पति समेत छह ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका विवाह 28 नवंबर 2021 को मिनी एमआईजी सेक्टर-7, जगदीशपुरा निवासी राजेश चौधरी से हुआ था। पति, सास उज्जवला, ससुर सोनवीर सिंह, ननद प्रियंका व राधिका और देवर रजनीकांत दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग करते रहे। उसकी इच्छा के बिना चार बार गर्भपात कराया गया।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें