आगरा में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और जबरन चार बार गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मामला पुलिस आयुक्त के आदेश पर दर्ज हुआ है।
आगरा के बिचपुरी गांव चौहटना निवासी विवाहिता सलोनी की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को थाना जगदीशपुरा में पति समेत छह ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका विवाह 28 नवंबर 2021 को मिनी एमआईजी सेक्टर-7, जगदीशपुरा निवासी राजेश चौधरी से हुआ था। पति, सास उज्जवला, ससुर सोनवीर सिंह, ननद प्रियंका व राधिका और देवर रजनीकांत दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग करते रहे। उसकी इच्छा के बिना चार बार गर्भपात कराया गया।