फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: युवती को घसीटकर घर ले गया आरोपी, दुष्कर्म की कोशिश; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 12 Oct 2026 09:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर मारपीट कर उसे अपने घर ले जाने और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मुकदमा दर्ज करने में हुई देरी की जांच कराने की बात कही है।
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक युवती को आरोपी ने पीटा और उसे अपने घर खींच ले गया। वहां उसने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जयराम बाग निवासी कुनाल यादव की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज करने में उसे 18 दिन लग गए।
विज्ञापन


दयालबाग निवासी युवती ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर जयराम बाग पानी की टंकी के पास रहने वाला कुनाल यादव उनके घर आया। आरोप है कि उसने पिटाई की और घसीटकर अपने घर ले गया। वहां गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।

इसी दौरान मकान मालिक की बेटियों ने शोर मचाया तो वह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंच सकी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। देरी के आरोप की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें