फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक की हत्या: गोली मारकर भागा सिपाही, सुराग न लगा सकी पुलिस; परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Mon, 12 Oct 2026 09:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सेवला जाट में ढाबा संचालक बीटू लवानिया की हत्या के मामले में आरोपी सिपाही जैकी चौधरी दो दिन बाद भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में प्रयागराज समेत अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
 
विज्ञापन
UP Police Constable - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ढाबा संचालक बीटू लवानिया की हत्या कर भागा प्रयागराज का सिपाही जैकी चाैधरी दो दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जांच में सामने आया कि उसने .9 एमएम की पिस्टल से गोली चलाई थी। वह बिना अवकाश लिए ही घर आया था। उधर, पीड़ित परिजन ने वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर मुख्यमंत्री से आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सेवला जाट निवासी बीटू लवानिया (33) की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्त देवा और रवि के साथ ऑटो में बैठे थे। आरोपी जैकी प्रयागराज में एक अधिकारी का गनर है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को चेक किया है, जिसमें आरोपी नजर आया है। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे भी पड़े मिले थे।

एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि जैकी 2011 में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। वर्ष 2012 में उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज हुई। एक युवती ने आत्महत्या की थी। वह उसकी दोस्त थी। हालांकि बाद में समझाैता हो गया। इस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। अब इस मामले में आरोपी की तलाश में टीम लगी है। प्रयागराज भी टीम को भेजा गया है। प्रतिबंधित बोर से गोली चलाने की बात सामने आई है। आशंका है कि उसने पुलिस की पिस्टल से गोली चलाई हो।
विज्ञापन


बेगुनाह पति की हत्या कर दी
रविवार को मृतक की पत्नी अभिलाषा लवानिया, बेटी आरोही, दादी का वीडियो वायरल हुआ है। पत्नी मुख्यमंत्री से गुहार लगा रही है, कह रही है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए। उसने बेगुनाह पति की हत्या कर दी। घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। मैं अब जीवन यापन कैसे करूंगी। परिवार को मुआवजा मिले। सुरक्षा भी दिलाई जाए। उसे सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए, जैकी का भाई भी पुलिस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें