फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: महिला ने देवर पर लगाया सात साल की बेटी से गलत हरकत करने का आरोप, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 22 Feb 2022 09:23 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महिला ने पुलिस को बताया कि वह 11 जनवरी को अपनी रिश्तेदारी में गई थीं। चार बच्चे घर पर छोड़ गई थी। इनमें सात साल की बेटी भी थी। देखभाल के लिए चाचा को बोल दिया था। लौट कर आने पर बेटी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है।
विज्ञापन
यौन शोषण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर सात साल की बेटी से गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। घटना 40 दिन पहले हुई थी। पीड़ित मां ने चाइल्ड लाइन से मदद मांगी थी। पति और सास पर भी पुलिस से शिकायत नहीं करने का दबाव डालने और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर बालिका का मेडिकल कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि वह 11 जनवरी को अपनी रिश्तेदारी में गई थीं। चार बच्चे घर पर छोड़ गई थी। इनमें सात साल की बेटी भी थी। देखभाल के लिए चाचा को बोल दिया था। लौट कर आने पर बेटी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। दर्द हो रहा है। इस पर वह बेटी को सास के साथ नजदीक के क्लीनिक पर लेकर गई। चिकित्सक ने बताया कि यह पुलिस का मामला है। इसलिए पुलिस को सूचना देनी होगी। यह सुन सास उसे घर ले आई। बाद में भरतपुर के डीग में एक अस्पताल में उपचार कराया। बेटी ने बताया था कि चाचा ने उसके साथ गलत हरकत की है।

सास और पति ने कर दिया चुप
बालिका की मां का आरोप है कि बेटी के गलत हरकत होने के बारे में बताने के बाद सास और पति ने चुप रहने के लिए बोल दिया। विरोध पर मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। वह उसे और बेटी को घर से बाहर भी नहीं निकलने देते थे। एक महीने इलाज चला, जिससे बेटी की तबीयत में सुधार हो गया। पति उससे शिकायत करने से मना कर रहा था।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन में की शिकायत
महिला ने आरोप लगाया कि मायके वाले आते थे तो सास उन्हें कोई न कोई बहाना बनाकर वापस कर देती थी। 20 फरवरी को भी वह मिलने आए थे। सास के मना करने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। एक महीने पुराना मामला होने के चलते कई सवाल करने लगे। इस पर पीड़िता ने मंगलवार को चाइल्डलाइन की समन्वयक रितु वर्मा से शिकायत की। पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से वार्ता की है।

मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि एक ही मकान में परिवार रहता है। 11 जनवरी को घटना की बात कही गई है। पुलिस को सूचना 21 फरवरी को दी गई है। बालिका का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें