दूसरे दिन बैंक में जाकर कार्ड को ठीक कराने गए तो पता चला कि खाते से 31,500 रुपये निकाल लिए गए हैं। मीनाक्षी ने पुलिस को आशंका जताई कि एटीएम में मिले युवक ने उनकी नजर बचाकर कार्ड बदल दिया था। सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि मामले में विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
महिला सिपाही के खाते से निकले 20 हजार
सदर क्षेत्र निवासी युवती कासगंज के एक थाना में तैनात हैं। अवकाश पर घर आई थीं। नौ जनवरी को सदर बाजार स्थित केनरा बैंक के एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गईं। रुपये नहीं निकले। दूसरे एटीएम पर प्रयास किया लेकिन वहां से भी रकम नहीं निकली। इस पर वो वापस आ गईं। कुछ देर बाद उनके खाते से दो बार में दस-दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। शिकायत पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है।