फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौसम का मिजाज बदलने के साथ आज पड़ सकती हैं बौछारें

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण मौसम विभाग जता रहा है संभावना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। आज मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। आसमान में बादल छाने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग इससे तापमान पर कोई विशेष अंतर पड़ने की संभावना से इन्कार कर रहा है।

पिछले 15 दिनों से शहर में दिन के समय तेज गर्मी पड़ने लगी है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के स्तर को पार कर चुका है। हालांकि रात का तापमान अभी भी 11 से 12 डिग्री के मध्य बना हुआ है। दिन में तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण शहर में बारिश के आसार बन रहे हैं। बुधवार को बौछारें पड़ सकती हैं, इसके अलावा आसमान में बादल भी छाने की संभावना है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब साढ़े तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश का पांचवा सबसे गर्म शहर रहा आगरा
मंगलवार को दिन में आगरा प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहरों में शुमार रहा। इसमें बांदा पहले, हमीरपुर दूसरे, प्रयागराज तीसरे, झांसी और वाराणसी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

शहर तापमान (अधिकतम)
बांदा- 31.6
हमीरपुर- 31.2
प्रयागराज- 31
झांसी- 30.9
वाराणसी- 30.9
आगरा- 30.6
-
बदलते मौसम में बीमार पड़ रही है त्वचा

फोटो



आगरा। मौसम के तेवर बदलते ही शहर में सर्दी-जुकाम, बुखार और त्वचा की एलर्जी के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गई है। मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 3,711 मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें बड़ी संख्या खांसी-जुकाम, बुखार, शरीर में दर्द और त्वचा पर दाने, खुश्की आदि की समस्या देखने को मिली। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव और दिन में तेज धूप के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं त्वचा पर दाने, खुजली और एलर्जी की शिकायतें भी बढ़ी हैं। मौसम बदलने का सीधा प्रभाव त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में धूप से बचाव के लिए शरीर को ढककर बाहर निकलें और त्वचा को साफ और सूखा रखें। जिन लोगों को पहले से त्वचा संबंधी समस्या है, वे विशेष सावधानी बरतें। लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें