फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एयरफोर्स स्टेशन के 2 हजार घरों की होगी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान लिखा गुब्बारा मिलने का मामला, 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। खेरिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर में मिले पाकिस्तान लिखे गुब्बारे के मामले में पुलिस की तीन टीम जांच में जुटी हैं। वहीं एलआईयू, एटीएस भी लगी है। टीमों ने एयरफोर्स एरिया के आसपास के 2 हजार से अधिक घरों को चिह्नित किया है। इन सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें रहने वाले लोगों का डाटा पुलिस के पास पहले से ही उपलब्ध हैं। इनमें कई किरायेदार भी शामिल हैं। इनका एक साल पहले सत्यापन हुआ है। अब फिर से पुलिस इन सबके बारे में जानकारी जुटा रही है।
12 फरवरी को एयरफोर्स स्टेशन परिसर में हवाई जहाज की आकृति का गुब्बारा मिला था। इस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा हुआ था। इस मामले में थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच में पुलिस की तीन टीम लगी हैं। आशंका है कि पथाैली रोड से गुब्बारा उड़कर आया था। इसलिए इस मार्ग के आसपास के घरों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के 2 हजार से अधिक घरों का डाटा पुलिस के पास है। इनमें दो दर्जन से अधिक मोहल्ले और काॅलोनियां भी हैं। इनमें किरायेदार भी रहते हैं। पूर्व में घरों की जानकारी ली गई थी। इसके लिए थाने पर एक रजिस्टर है। इस रजिस्टर के आधार पर प्रत्येक घर पर टीम दस्तक देगी। दो टीम सराय ख्वाजा चाैकी क्षेत्र में जांच में लगी हैं। वहीं एक टीम को पृथ्वीनाथ फाटक चाैकी क्षेत्र में लगाया गया है। टीमें यह भी देखेंगी कि हाल के दिनों में आकर रहे लोग वर्तमान में कहां हैं। संदिग्ध किरायेदार तो नहीं रुका था। टीमों ने साै से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें