फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों के आगोश में छिपा रहा सूरज, बढ़ी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शनिवार की रात से रविवार सुबह तक रिमझिम बारिश से गलनभरी ठंड रही। रविवार को भी सूरज पूरे दिन बादलों के आगोश में छुपा रहा। सर्द हवाओं से पूरे दिन सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन तक तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार के बाद शनिवार की रात को भी बारिश हुई। रविवार की सुबह भी हल्की बारिश हुई। इससे आसमान में छाई धुंध खत्म हो गई मगर सर्द हवा के चलने से शीतलहर का प्रकोप बना रहा। सुबह से शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हो सके। बादल छाए रहे। दोपहर बाद फिर से सर्द हवा ने तापमान में गिरावट ला दी। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले वर्ष 23 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दो दिन में 9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार को आगरा जहां प्रदेश के सबसे सर्द तीन शहरों में शामिल था, वहीं शनिवार और रविवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर में सर्दी का प्रकोप ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें