फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी ने बढ़ाई गलन, पारा रहा आठ डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
17एमएनपी-28-बिछवां में सर्दी से अलाव का सहारा लेते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सर्दी से पारा और गिर गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्द हवाओं के चलते मौसम में गलन भी बढ़ गई है। इससे दिन भर लोगों को राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत से ही तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्दी और गलन बढ़ने के चलते अब आम जन को भी परेशानी होने लगी है। मंगलवार की सुबह पिछले दिनों की अपेक्षा अधिक सर्द रही। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं मंगलवार को दोनों ही तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में आई गिरावट से सर्दी काफी बढ़ गई है। सुबह जहां सड़कों पर सर्दी के चलते सन्नाटा पसरा रहा तो शाम को भी लोगों ने जल्द ही अपने घरों के लिए रुख किया। सर्दी के साथ-साथ हवाओं से मौसम में गलन का अहसास हो रहा है। आसमान में छाए बादलों से बारिश की आशंका भी बनी हुई है। अगर बारिश होती है तो तापमान में और भी गिरावट होगी।
पार्क में भी नहीं दिखाई दी चहल पहल
सुबह और शाम सर्दी अधिक होने से लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है। पहले जहां सुबह-शाम पार्कों में लोगों की भीड़ दिखाई देती थी तो वहीं बीते दो दिनों से पार्कों में सन्नाटा पसरा हुआ। सर्दी से बचाव के लिए बच्चे जहां पार्क में नहीं आ रहे हैं तो वहीं बुजुर्गों का हाल तो सर्दी से और भी अधिक खराब है।
विज्ञापन

स्कूलों का समय भी बदला
सर्दी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय भी परिवर्तित कर दिया गया है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर बीएसए विजय प्रताप सिंह ने समय परिवर्तन का आदेश जारी किया है। अब सभी स्कूल सुबह साढ़े दस बजे से तीन बजे तक खुलेंगे। उन्होंने बताया कि सभी स्कूल संचालक कड़ाई से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें