दीक्षोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह से पहले दीक्षोत्सव-2026 के तहत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनके विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण समारोह बृहस्पतिवार को सेठ पदम चंद जैन संस्थान में हुआ। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों को स्मृति-चिह्न व प्रशस्तिपत्र दिए गए।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों, जबकि भाषण एवं काव्य लेखन प्रतियोगिता में 50-50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की थी। सह नोडल अधिकारी प्रो. ब्रजेश रावत ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करती हैं। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. एसके जैन ने साहित्यिक प्रतियोगिताओं ने बताया कि दीक्षोत्सव के अंतर्गत आयोजित काव्य लेखन, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। डॉ. नीलू सिन्हा ने समूह गायन व लोकनृत्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन डॉ. मीनाक्षी चौधरी और डॉ. रुचिरा प्रसाद ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. जागृति असीजा, पुरुषोत्तम मयूरा, लकी, आर्य, पूजा आदि मौजूद रहे ।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
काव्य लेखन प्रतियोगिता में प्रथम गौरांशी गोला , द्वितीय निशांत शर्मा और तृतीय स्थान लवाली रावत ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रोहित कुमार प्रजापति, द्वितीय कृष्णा अग्रवाल और तृतीय स्थान अनूप तिवारी व मोहित प्रजापति ने प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रश्मि बघेल, द्वितीय पायल राठौर और तृतीय स्थान पर स्नेहा यादव रहीं।