फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 11 बजे तक ड्यूटी करेंगे ट्रैफिक कर्मी

Thu, 26 Feb 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है। वे अब रात 11 बजे तक ट्रैफिक संचालन करेंगे।
विज्ञापन

हाईवे स्थित खंदारी, सुल्तानगंज पुलिया और वाटर वर्क्स चौराहा पर जाम रहता है। वाटर वर्क्स पर पुल निर्माण के कार्य से समस्या और बढ़ गई है। शाम छह बजे से रात नौ बजे तक स्थिति विकराल हो जाती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी नौ बजे खत्म हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकोें को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। एसपी ट्रैफिक डा. राम सुरेश यादव ने बताया कि इससे निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है। प्रत्येक चौराहे पर एक टीएसआई के साथ चार सिपाही, होमगार्ड तैनात रहेंगे।

लेकिन बढ़ी समस्या भी
नई व्यवस्था से पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी का बोझ बढ़ गया है। बता दें कि ड्यूटी दो शिफ्ट में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक और एक बजे से रात नौ बजे तक होती है। लेकिन अब पुलिसकर्मियों की समस्या और बढ़ गई है। कर्मचारियों की कमी पहले से रहती है। वीआईपी ड्यूटी में भी पुलिस कर्मी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें