फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों पर कार्रवाई, बुकी संचालकों पर नहीं

Thu, 26 Feb 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में क्रिकेट पर सट्टे से लेकर जुआ धड़ल्ले से चल रहा है। सभी की पुलिस महकमे में सेटिंग है। जानकारी पर भी वरिष्ठ अधिकारी बुकी, जुए के अड्डे संचालकोें पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले न्यू आगरा थाने का दीवान शेर सिंह बल्केश्वर में जुए के अड्डे से पांच हजार रुपये मांगने गया था। वहां जुआरियों ने क्लिपिंग बना ली। इसमें जुआरी कह रहे हैं कि वे चीता मोबाइल और चौकी पर पैसा देते हैं। अब तुम्हें पैसा क्यों दें? ये क्लिपिंग अफसरों तक पहुंचा दी गई। इसे देखकर एसएसपी ने शेर सिंह को सस्पेंड कर दिया। एसपी सिटी ने इसकी पुष्टि भी की। अब सवाल है कि अफसरों तक क्लिपिंग किसने पहुंचाई। उसने जुआरियों की सिफारिश क्यों की? अफसरों ने इस अड्डे को बंद कराने के लिए क्या किया और बल्केश्वर पुलिस चौकी के संरक्षण में ये अड्डे कैसे चल रहे हैं। इसी तरह भदरौली में जुए के अड्डे से वसूली करने के मामले में भी तीन सिपाहियों पर गाज गिरी थी लेकिन जुए का अड्डा चलाने वाले पूरन की धरपकड़ नहीं की र्गई। पिनाहट थाने की पुलिस के खिलाफ जांच क्यों नहीं की गई। ऐसे तमाम सवाल पूरे सिस्टम को कठघरे में खड़ा करते हैं। इसी तरह दयालबाग में एमसीएक्स कारोबारी के यहां रंगरेलियां मनाने वाले दो पुलिस अधिकारी कौन हैं? कहा जा रहा है कि इसकी जांच हो रही है, लेकिन जांच में क्या हुआ, इसका जवाब किसी के पास नहीं। अधिकारी भी दिखावे के लिए केवल पत्तों को काटने का काम कर रहे हैं लेकिन इसकी जड़ तक नहीं जा रहे हैं।

सोते मिले सिपाही लाइन हाजिर
आगरा। एएसपी सलमान ताज मंगलवार रात को चेकिंग कर रहे थे। उन्हें ककुआ पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र और इंद्रधनुष सोते हुए मले। उन्होंने दोनों को जगाया और चेतावनी दी। आधी रात बाद वे चेकिंग करने के बाद ककुआ चौकी लौटे तो दोनों सिपाही दोबारा सोते हुए मिले। इस पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें