खुले कुएं और बोरवेल ढंके जाएं
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि खुले कुएं और बोरवेल को ढंकने की तत्काल आवश्यकता है। विशेष रूप से वो जो मानव बस्तियों के निकट हैं। उन्होंने कहा कि वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट मोर जैसे संकटग्रस्त पक्षियों को सहायता प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे काम करती है।
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स बैजुराज एमवी ने बताया कि इतने गहरे बोरवेल कभी-कभी जंगली पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा बन जाते हैं। ऐसे में हमारी रेस्क्यू टीम को अत्यधिक सावधानी बरतते हुए मोर को सुरक्षित बाहर निकालना था। हम स्थानीय ग्रामीणों को भी धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की और हमारी हेल्पलाइन पर सूचना दी।